गौ शाला निर्माण का भूमिपूजन आज
श्री सनातन धर्म प्रचार परिषद संत राजीवनयन, संजीवनयन महाराज की अगुवाई में भूतेश्वरनाथ गरियाबंद में गौ शाला का निर्माण शुरू करने जा रहा हैं......
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-04-13 12:38 GMT
रायपुर । श्री सनातन धर्म प्रचार परिषद संत राजीवनयन, संजीवनयन महाराज की अगुवाई में भूतेश्वरनाथ गरियाबंद में गौ शाला का निर्माण शुरू करने जा रहा हैं। इसके लिए भूमिपूजन 13 अप्रैल, गुरूवार को होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक संतोष उपाध्याय, विधायक गोवर्धन मांझी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा उपस्थित रहेंगे।
संत राजीवनयन ने बताया कि रायपुर में वृद्धसेवाश्रम निर्माण के समय ही कहा था कि उचित स्थान मिल जाने पर गौ शाला का निर्माण भी वे करेंगे और आज यह शुभ घड़ी आ गई। परिषद के 500 सदस्यों का जत्था भी विशेष रूप से इस दिन भूतेश्वरनाथ गरियाबंद पहुंचेगा। भूमिपूजन के अवसर पर श्रद्धालुजनों के लिए भजन व भंडारा भी रखा गया है।