सेमिनार में फ्रॉड से बचने के दिये गये टिप्स

मुम्बई स्टाक एक्सचेंज एवं सिक्योरिटीज ऐन्ड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया द्वारा ’’इन्वेस्टर्स एजूकेशन’’ विषय पर संयुक्त रूप से आयोजित रीजनल सेमिनार में निवेशकों को फ्रॉड से बचाने के उपायों पर बल दिया है;

Update: 2017-08-28 15:50 GMT

मथुरा।  मुम्बई स्टाक एक्सचेंज एवं सिक्योरिटीज ऐन्ड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया द्वारा ’’इन्वेस्टर्स एजूकेशन’’ विषय पर संयुक्त रूप से आयोजित रीजनल सेमिनार में वक्ताओं ने सही निवेश और निवेशकों को फ्रॉड से बचाने के उपायों पर बल दिया है।

अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज मथुरा में आयोजित इस सेमिनार में उत्तर भारत के दिल्ली कार्यालय के सेबी के डीजीएम सूर्यकांत शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि निवेशकों को आकर्षक और अधिक धनराशि प्राप्त करने के लोभ से बचते हुए पहले स्कीम में निवेश की शर्तो को बहुत अच्छी तरह से देख लेना चाहिए।

’’एएनजीडीसी एल्यूमिनी एसोसिएसन’’द्वारा आयोजित इस सेमिनार में भाग ले रहे विद्यार्थियों से भी उन्होंने भविष्य की जरूरत के लिए स्कीम का विस्तृत विवरण एवं एजेन्ट का विवरण अपने पास रखने, बहुत अधिक लाभ देनेवाली स्कीम के प्रलोभन से बचनेे पर बल दिया।

उन्होंने जहां प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं केन्द्र की अटल पेंशन योजना में इसलिए निवेश करने की सलाह दी कि इस योजना में रिटायरमेन्ट के बाद पेंशन का प्राविधान है।

उन्होंने इस अवसर पर साधारण व्याज एवं चक्रवृद्धि व्याज देने वाली योजनाओं में अंतर बताते हुए चक्रवृ़द्धि ब्याज देनेवाली स्कीम में निवेश करने की सलाह दी बशर्ते उसमें निवेशित धन की सुरक्षा दिखाई पड़ रही हो।
 

Tags:    

Similar News