लेबनान से इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागे गए
लेबनान से इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागे गए हैं
By : एजेंसी
Update: 2021-05-14 16:11 GMT
बेरुत। लेबनान से इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल के सेना ने यह जानकारी दी है।
सेना ने अपने बयान में कहा, “थोड़ी देर पहले, लेबनान से उत्तरी इजरायल के तट की ओर भूमध्यसागर में तीन रॉकेट दागे गये।”
इस बीच, पुष्ट सूत्राें से पता चला है कि बीएम-21 ग्रैड रॉकेट लेबनानी बस्ती के आसपास से इज़राइल की ओर दागे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह से गाजा पट्टी सीमा पर झड़प शुरू हुई। फिलीस्तीनी उग्रवादियों ने गाजा से इजरायल की और 1750 से अधिक रॉकेट दागे हैं। इजरायल ने गाजा के खिलाफ रॉकेट हमलों को माकूल जवाब दिया है।