पंजाब में घर गिरने से तीन लोगों की मौत
पंजाब के डेरा बस्सी शहर में एक निर्माणाधीन मकान के ढहने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2020-09-24 14:49 GMT
चंडीगढ़ | पंजाब के डेरा बस्सी शहर में एक निर्माणाधीन मकान के ढहने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है।
बचाव दल ने तीन शव बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इमारत की कंक्रीट की छत ढहने से यह हादसा हुआ।
स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।