मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 24 घंटे में तीन लोगों की अकाल मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की अकाल मौत हो गई

Update: 2018-09-11 12:42 GMT

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की अकाल मौत हो गई।

सिरसौद थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम राजा की मुडेरी में कल रात एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती का नाम वर्षा जाटव (19) बताया गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कई घंटों की तलाशी के बाद तालाब से शव बरामद किया।

जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में कल रात एक किशोरी राखी सेन (15) को उसके घर में सांप ने काट लिया, जिससे कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई।

देहात थाना क्षेत्र में नील घर चौराहे के पास रहने वाले एक व्यक्ति हृदयेश (24) ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। उसे जली हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

Full View

Tags:    

Similar News