जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकवादियों के हमले में तीन लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के दो विदेशी आतंकवादियों ने अवंतीपुरा में हमले को अंजाम दिया

Update: 2021-06-28 13:53 GMT

श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के दो विदेशी आतंकवादियों ने अवंतीपुरा में हमले को अंजाम दिया, जिसमें एक विशेष पुलिस अधिकारी, उसकी पत्नी और बेटी सहित तीन लोग मारे गए।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम गांव में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादियों ने आतंकी हमले को अंजाम दिया। विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) फैयाज अहमद, उनकी पत्नी राजा बेगम और 23 वर्षीय बेटी रफीका हमले में मारे गए।

आईजीपी ने कहा, "परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना एक बर्बर कृत्य है और केवल कायर ही ऐसा कर सकते हैं।"

वह सोमवार को दिवंगत एसपीओ के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

Tags:    

Similar News