डकैती की योजना बनाते तीन डकैत गिरफ्तार
झारखंड की सिमडेगा जिला पुलिस ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र के घासीलारी जंगल में डकैती की योजना बनाते तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है।;
By : एजेंसी
Update: 2019-10-12 15:48 GMT
सिमडेगा । झारखंड की सिमडेगा जिला पुलिस ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र के घासीलारी जंगल में डकैती की योजना बनाते तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने आज यहां बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घासीलारी जंगल में कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार कोलेबिरा थाना प्रभारी रविशंकर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
श्री कुमार ने बताया कि टीम ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीन-चार अपराधी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बोलबा निवासी मनोज डुंगडुंग, कोलेबिरा निवासी कासिफ हसन और अनमोल नायक शामिल हैं। इन अपराधियों के पास से एक देशी कट्ठा, कारतूस, चाकू और दो बाइक बरामद की गई है।