बम विस्फोट में तीन बच्चे घायल
बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के जोकिया गांव में बम विस्फोट की घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
By : एजेंसी
Update: 2020-02-10 13:01 GMT
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के जोकिया गांव में बम विस्फोट की घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के जोकिया गांव निवासी पिंकी कुमारी,अंकुश कुमार और आदित्य कुमार कल शाम गांव के एक खेत मे रखें बम को खिलौना समझ कर अपने हाथो से उसकी सुतली खोल रहे थे तभी बम अचानक विस्फोट कर गया। इस घटना में तीनो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घायल बच्चों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।