बागपत से 2 इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार को 10-10 हजार रुपये के दो इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया

Update: 2019-02-02 02:00 GMT

बागपत। उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार को 10-10 हजार रुपये के दो इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागतपत कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर बागपात-चमरावल मार्ग पर पुलिस ने पावला बेगमाबाद निवासी अनिल,लीलू और अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी पिस्टलें, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार बदमाश गैगस्टर एक्ट दर्ज मामलों वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का पुरस्कार घोषित था। पकड़े गये बदमाशों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News