मप्र में भाजपा के तीन खेमे, महाराज, नाराज और शिवराज : शत्रुघ्न सिन्हा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर तंज कसा है।;
भोपाल | पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा में तीन खेमे है, महाराज, नाराज और शिवराज। फिल्म अभिनेता सिन्हा ने मंगलवार केा ट्वीट कर मध्य प्रदेश के हालातों पर अपने ही अंदाज में बात कही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गई है। महाराज, नाराज,और शिवराज।
Are you going to say something about this Sir?👇👇
😔
मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गयी।
1.महाराज,
2.नाराज ,और
3.शिवराज
🤣
ज्ञात हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी। मंत्रिमंडल गठन में तीन माह से ज्यादा का वक्त लग गया और अब मंत्रियों केा विभागों का वितरण करने के पहले पार्टी को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। इसी घटनाक्रम से शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को जोड़कर देखा जा रहा है।