फिर दिखा युवी धोनी का धमाल
कटक ! धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह (150) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (134) की शतकीय धमाल के बाद स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (65 रन पर तीन विकेट) और तेज गेंदबाज;
यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। मैंने अपना पिछला शतक 2011 के विश्वकप में जड़ा था। इस पारी से मैं बहुत खुश हूं : युवराज सिंह
कटक ! धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह (150) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (134) की शतकीय धमाल के बाद स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (65 रन पर तीन विकेट) और तेज गेंदबाज जस्प्रीत बुमराह (81 रन पर दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में 15 रन से जीत दर्ज कर तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेेट पर 381 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर आखिरी समय में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेहमान इंग्लैंड की टीम को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 366 के स्कोर पर रोक कर मैच 15 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत से मिले 382 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने कप्तान इयोन मोर्गन (102), जेयन रॉय (82),मोइन अली (55) और जो रूट (54) के शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतिम समय तक पीछा किया लेकिन मोर्गन के आउट होते ही जीत इंग्लैंड से दूर होती चली गई और इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 366 रन ही बना सकी। मोर्गन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 81 गेंदों में छह चौके और पांच शानदार छक्के की मदद से शानदार 102 रन बनाए। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
मोर्गन को बुमराह ने अपनी ही गेंद पर रन आउट किया। मोर्गन ने मोइन अली (55) के साथ छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा जेसन रॉय ने 73 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की बदौलत 82 रन बनाए। रॉय को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया। रॉय के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स को अश्विन ने एक रन पर बोल्ड कर मेहमान टीम को चौथा झटका दिया। रॉय ने जो रूट (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। रूट ने 55 गेंदों में आठ गेंदों की मदद से 54 रन बनाए। उन्हें अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया। मोइन अली ने 43 गेंदों में छह चौकों की मदद से 55 रन बनाए। उन्हें भुवनेश्वर ने बोल्ड किया। आलराउंडर क्रिस वोक्स (5) को बुमराह ने बोल्ड किया। लियाम प्लेंकेट ने 17 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। डेविड विली पांच रन पर नाबाद रहे। इंग्लैंड की टीम एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण जीत उससे दूर होती चली गई। मैदान पर ओस पडऩे के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना आसान नहीं था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम समय में नियंत्रित गेंदबाजी करते हुए 381 रन का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने 10 ओवर में 63 रन पर एक विकेट, बुमराह ने नौ ओवर में 81 रन पर दो विकेट, जडेजा ने 10 ओवर में 45 रन पर एक विकेट और अश्विन ने 10 ओवर में 65 रन पर तीन विकेट झटके। इससे पहले मैन आफ द मैच धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह (150) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(134) ने कटक के बाराबती स्टेडियम में दोस्ती की जबरदस्त जुगलबंदी का नमूना पेश किया।
भारत ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
कटक। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गुरुवार को छह विकेट पर 381 रन बनाकर एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक 23 बार 350 का स्कोर बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया। भारत ने पुणे में पहले मैच में 351 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के सर्वाधिक 22 बार 350 के स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की और कटक के बाराबती स्टेडियम में 381 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया और नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। भारत का यह स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा सर्वाधिक वनडे रिकॉर्ड है। इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 398 बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है, जबकि भारत ने नवंबर 2008 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन बनाए थे।