तीसरे मोर्चे का 23 मई के बाद पता चलेगा: स्टालिन
स्टालिन ने कहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की परिकल्पना वाले गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा तीसरा मोर्चा का 23 मई को आम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ही पता चलेगा
By : एजेंसी
Update: 2019-05-14 14:35 GMT
चेन्नई। द्रमुक अध्यक्ष एवं तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एम के स्टालिन ने कहा है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नेता एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की परिकल्पना वाले गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा तीसरा मोर्चा का 23 मई को आम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ही पता चलेगा।
स्टालिन ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर सुनिश्चित नहीं है और केवल चुनाव परिणाम आने के बाद ही इसका पता चलेगा।
उन्होंने दोहराया कि श्री राव यहां मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे और उनसे मुलाकात महज एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्हाेंने कहा, “ वह इस दौरान मुझसे मिलना चाहते थे और मैंने इसके लिए सहमति जतायी।”