अखंड सुहाग के लिए तिजहारिनों ने व्रत रखा

अखंड सुहाग की कामना से भाद्रपद शुक्ल की पक्ष की तृतीया को सुहागिनों ने हरितालिका मनाई तथा रविवार रात को सुहागिनों द्वारा अखंड उपवास कर पूरे.विधिविधान से

Update: 2019-09-03 15:53 GMT

खरोरा। अखंड सुहाग की कामना से भाद्रपद शुक्ल की पक्ष की तृतीया को सुहागिनों ने हरितालिका मनाई तथा रविवार रात को सुहागिनों द्वारा अखंड उपवास कर पूरे.विधिविधान से रात्रि जागरण कर भगवान शिवशंकर व माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की कुशलता के लिए व्रत रखी तथा सोमवार  को श्रीगणेश चतुर्थी को भगवान शिवशंकर व माता पार्वती की पूजा कर अपने व्रत पूर्ण की तथा भगवान भोलेनाथ से अपने पति की मंगलकामनाएं मांगी।

इस अवसर पर व्रती बहनों में श्रीमती संतोषी कंडरा, उर्मिला कंडरा, प्रमिला कंडरा, परमेश्वरी कंडरा, धनेश्वरी कंडरा, सुनीता कंडरा व दिव्या कंडरा ने व्रत पूर्ण की।

Full View

Tags:    

Similar News