व्यापारी की संदिग्ध मौत से सनसनी
चारामा ! थानाक्षेत्रान्र्तगत ग्राम दरगाहन मे नगर के एक व्यापारी की संशयपद मौत से सनसनी फैल गई। नगर के मच्छली ठेकेदार और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता;
चारामा ! थानाक्षेत्रान्र्तगत ग्राम दरगाहन मे नगर के एक व्यापारी की संशयपद मौत से सनसनी फैल गई। नगर के मच्छली ठेकेदार और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सज्जाद खान की शुक्रवार की सुबह दरगहन मे देवांगन पारा के लीलाराम सिन्हा के खाली पडे प्लॉट मे शव मिलने से हलचल मच गई। मौत की खबर फैलते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड लगने लगी। पुलिस केा खबर लगते ही पुलिस के बडे अधिकारी आकाश मकराम डीएसपी, मनोज तिर्की प्रशिक्षु डीएसपी, थाना एलडी दिवान, क्राईम ब्रंाच अधिकारी दयालुराम साहु और डॉग स्कॉट घटना स्थल पर पहुॅचे। प्रथम दृष्टि पर घटना स्थल पर शव और उसकी देा पहिया वाहन अलग थलग पडे होने के कारण और कपडे निकले हुए होने के कारण लोग इसे हत्या मान रहे थे चारो ओैर हत्या की खबर फैलने लगी। किसी किसी ने उसे मारकर घटना स्थल पर फेकने की अफवाह भी उडा दी।जिस पर पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए डॉग स्कॉट से छानबीन भी कराई।लेकिन कुछ हासिल नही हुआ। सज्जाद खान का परिवार मे उसकी पत्नि और एक लडका और एक लडकी जो भिलाई मे रहते थे केा घटना की जानकारी फोन पर दी गई। वही समाज के लोगो की उपस्थिति मे पुलिस अधिकारियो द्वारा शव का पंचनामा कर शव को पोस्र्टमार्डम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्ड मे डॉक्टरो द्वारा प्रथम जॉच मे सांस के रूकने और हृदय घात से मौत होने की पुष्टी की लेकिन उनके दो लंग्स केा फॉरेसिंक जॉच के लिए भेजकर उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुर्ण रूप से मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कही। पुलिस अन्य पहलुओ पर भी जॉच कर रही है।