बसपा-भाजपा के झूठ की पोल 11 मार्च को खुलेगी : सपा
लखनऊ ! समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा और बसपा पर अनर्गल बयानबाजी कर उप्र की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।;
लखनऊ ! समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा और बसपा पर अनर्गल बयानबाजी कर उप्र की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी कर दोनों पार्टियों ने राजनीति को जिस निम्न स्तर तक पहुंचाने का काम किया है वह लोकतंत्र के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दमघांेटू बयानों से त्रस्त जनता 11 मार्च का इंतजार कर रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा, जबकि विपक्ष ने विकास को नकारने और संकीर्ण मुद्दों की राजनीति करके निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को भी प्रदूषित करने का काम किया है। लेकिन सच यह है कि भाजपा के नेता और बसपा की अध्यक्ष लाख जतन कर लें, लेकिन मुख्यमंत्री के शानदार विकास कार्यों पर अपने झूठ का पर्दा नहीं डाल सकेंगे।’’
उन्होंने कहा कि आंकड़ों का फरेब जनता भी समझने लगी है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दमघोंटू बयानों से जनता त्रस्त हो चुकी है और 11 मार्च का इंतजार कर रही है जब इन सबकी साजिशों और झूठ की पोल खुल जाएगी।