कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 951 हुई
कर्नाटक में कोरोना के 26 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 951 हो गई है।
By : एजेंसी
Update: 2020-05-13 15:46 GMT
बेंगलुरू। कर्नाटक में कोरोना के 26 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 951 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज एक 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत होने से इस बीमारी से मरने वालों वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
नए मामलों में हासन में 04, कलबुर्गी, विजयपुरा, दावणगेरे और उत्तर कन्नड़ में दो-दो, बेंगलुरु शहर, बल्लारी और दक्षिण कन्नड़ जिले में एक-एक मामला सामने आया है। राज्य में अभी तक 442 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।