राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन तीन सितंबर का होगा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य मंत्रालय के समक्ष वल्लभ भाई पटेल पार्क में वन्दे-मातरम् और जन-गण-मन का गायन तीन सितम्बर को प्रात: ग्यारह बजे किया जाएगा।
By : एजेंसी
Update: 2019-09-01 11:12 GMT
भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य मंत्रालय के समक्ष वल्लभ भाई पटेल पार्क में वन्दे-मातरम् और जन-गण-मन का गायन तीन सितम्बर को प्रात: ग्यारह बजे किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत व राष्ट्र-गान का पटेल पार्क में गायन किया जाता है। एक सितंबर को रविवार तथा दो सितंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश होने के कारण वन्दे-मातरम् एवं जन-गण-मन गायन तीन सितंबर को सुबह ग्यारह बजे होगा।