19 गांवों में नल जल योजना के लिए,विधायक ने पीएचई विभाग को लिखा पत्र
विधायक विनोद चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों में पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए नल जल योजना की स्वीकृति दिलाने पीएचई विभाग को पत्र लिखा
महासमुंद। विधायक विनोद चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों में पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए नल जल योजना की स्वीकृति दिलाने पीएचई विभाग को पत्र लिखा है।
विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि ग्राम रामाडबरी, केशवा, भलेसर, परसवानी, गोपालपुर, सोरिद, झालखम्हरिया, मोंगरा, सरेकेल, जोगीडीपा, बोड़रा, रामखेड़ा, खमतराई, पीढ़ी, मालीडीह, गुडरूडीह, चिंगरौद, भुरका व बांसकुड़ा पट्टी नंबर 2 के ग्रामीणों द्वारा नल जल योजना की मांग की जा रही है।
इन गांवों में पेयजल की समस्या बनी रहती है। लिहाजा इन गांवों में नल जल योजना के क्रियान्वयन करने की जरूरत है।
विधायक श्री चंद्राकर ने इसके लिए पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता को प़त्र लिखा है।
विधायक श्री चंद्राकर ने रेलवे स्टेशन महासमुंद के प्लेटफार्म नंबर दो के पीछे रेलवे क्रासिंग नयापारा से लगभग सात सौ मीटर कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए नगरपालिका के अफसरों से चर्चा की।
साथ ही निर्माण के लिए उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखा है। विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि नयापारा महासमुंद के पास रेलवे क्रासिंग है और इसी रोड से नयापारा, गौरखेड़ा, सोरिद व अन्य गांवों के लिए आवागमन होता है।
रेलवे क्रासिंग का गेट बंद होने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। उक्त रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के गेट तक यदि क्रांकीट सड़क का निर्माण हो जाता है तो शहर के अंदर यातायात का दबाव कम हो जाएगा।