अपहृत उद्योगपति सकुशल बरामद,तीन करोड़ की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता 15 लाख पर माने

ग्रेटर नोएडा ! ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन वुड सोसायटी के रहने वाले उद्योगपति के अपहरण के बाद अपहृत उद्योगपति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।;

Update: 2017-01-15 00:54 GMT

ग्रेटर नोएडा !  ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन वुड सोसायटी के रहने वाले उद्योगपति के अपहरण के बाद अपहृत उद्योगपति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में तीन अपहरणकर्ताओं को दबोचने में कामयाब रही। हालांकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। जिन्हें पकडऩे के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दें रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उद्योगपति अशोक कुमार गुप्ता का बदमाशों ने पीथ्री गोल चक्कर के पास से अपहरण कर लिया था। अशोक गुप्ता अपने ड्राइवर के साथ ग्रीन वुड़ सोसायटी से रामपुर मार्केट में किसी से मुलाकात करने निकले थे। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उद्योगपति को बुलंदशहर के सनोटा गांव के पास ईंख के खेत से पुलिस ने बरामद किया है।  एसएसपी कार्यालय में एसपी देहात सुजाता सिंह ने घटना का खुलासा किया। उद्योगपति के अपहरण की साजिश का पर्दाफाश करते हुए एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि उद्योगपति के अपहरण की साजिश उद्योगपति के ड्राइवर पवन व सनेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर निवासी सनेश उद्योगपति अशोक कुमार गुप्ता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। करीब डेढ़ माह पहले उसने नौकरी छोड़ते हुए अपने रिश्तेदार पवन को नौकरी पर लगवा दिया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उद्योगपति के अपहरण की साजिश रची। इस साजिश में दोनों ने अपने तीन अन्य रिश्तेदार  रॉबिन ललित व विपिन को भी शामिल कर लिया। शुक्रवार को उद्योगपति कार में सवार होकर जैसे ही सोसायटी से बाहर निकले। पवन ने आरोपियों को मिसकाल कर दी। जिसके बाद रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने कार रूकवा उद्योगपति को गनप्वांइट पर लेकर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने ड्राइवर पवन को भी बंधक बनाने का दिखावा किया। बदमाश परीचौक होते हुए नोएडा सेक्टर-93 पहुंचें। जहां से बदमाशों ने सिकन्द्राबाद का रूख करते हुए बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे स्थित सनोटा गांव लें गए। जहां से पूर्व नियोजित क्रम में ड्राइवर पवन को धमकी देकर तीन करोड़ रुपए परिवार से लाकर मालिक को ले जाने की हिदायत दी। इस दौरान पूर्व ड्राइवर सनेश ने उद्योगपति के घर फोनकर उद्योगपति के अपहरण होने व रकम का इंतजाम करने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने अपहरणकर्ता सनेश की आवाज पहचान ली।

जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दें दी।
तीन करोड़ की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता 15 लाख पर माने

फिरौती की रकम लेने के लिए पवन जैसे ही ग्रेटर नोएडा आया। पुलिस ने पवन को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थोड़ी सी सख्ती दिखाने पर पवन ने पूरे घटना क्रम का खुलासा कर दिया। पवन की गिरफ्तारी से अनजान अन्य आरोपी परिवार के लोगों ने फोन पर तीन करोड़ रुपए जल्द से जल्द पहुंचाने की धमकी देते रहे। पैसे का इंतजाम न होने की बात पर बदमाश 15 लाख रुपए फिरौती देने की मांग पर ही मान गए। जिसके बाद पुलिस ने सर्विंसलांस की मदद व पकड़े गए आरोपी पवन के बताए गए स्थान पर सनोटा गांव के जंगल से छापेमारी की। ईंख के खेत से उद्योगपति को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए। वहीं दो बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Tags:    

Similar News