स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी डॉक्टरों को निजी क्लीनिक बंद करने भेजा नोटिस
बेमेतरा ! सरकारी डॉक्टरों की निजी डिस्पेंसरी संचालित करने पर जिला स्वास्थ्य विभाग से नोटिस जारी हुआ है।
विरोध की चेतावनी काम कर गई
निर्देशों का पालन नहीं होने पर कार्रवाही की चेतावनी
बेमेतरा ! सरकारी डॉक्टरों की निजी डिस्पेंसरी संचालित करने पर जिला स्वास्थ्य विभाग से नोटिस जारी हुआ है। सीएमएचओ डॉ. एसके शर्मा ने सिविल सर्जन डॉ. वीके श्रीवास्तव को पत्र लिखकर जिला अस्पताल मे पदस्थ सभी चिकित्सको को नोटिस जारी कर शहर मे संचालित अपने निजी डिसपेंसरी को बंद करने के निर्देश दिए है।
सिविल सर्जन डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचएमओ के निर्देश पर जिला अस्पताल मे पदस्थ डॉ. विनय ताम्रकार ्रडॉ. श्रीमति देवधर ्र डॉ. देवधर ्र डॉ. पवन घृतलहरे ्र डॉ. निधि मेश्राम ्र डॉ. अनामिका मिंज ्र सहित सभी चिकित्सको को नोटिस जारी किया गया। जिसमें सबंधित चिकित्सक द्वारा शहर मे संचालित निजी डिस्पेंसरी को बंद करने के निर्देश दिए गए है। सिविल सर्जन के अनुसार निर्देशों का पालन नही होने की स्थिति मे नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी।
सरकारी डॉक्टरों की निजी डिस्पेंसरी जारी
शहर मे कई सरकारी डॉक्टरो द्वारा निजी क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिसमे दुर्ग मार्ग पर महिला रोग विषेशज्ञ डॉ.निधि मेश्राम ्र रायपुर मार्ग पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन घृतलहरे ्र पुराना बस स्टैंड मे महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.श्रीमति देवधर व मोहभ_ा मार्ग पर डॉ. अनामिका मिंज द्वारा निजी क्लीनिक का सचंालन किया जा रहा हैं बीते दिनों ड्यूटी समय मे डॉ. श्रीमति देवधर व डॉ. पवन को अपनी क्लीनिक मे प्रैक्टिस करते पकडा गया था।
निजी पै्रक्टिस करते कई बार पकड़ाए
जिला अस्पताल मे पदस्थ चिकित्सको बेपरवाह कार्यप्रणाली से लोगो मे नाराजगी है। ड्यूटी के समय चिकित्सक हमेशा नदारद पाए जाते हैं जहां सबंधित चिकित्सको को कई बार ड्यूटी समय मे अपने क्लीनिक मे प्रेक्टीस करते पकडा गया है। जिस पर सीएचएमओ कार्यालय से सबंधित चिकित्सको को नेाटिस जारी हुआ था। फिर भी व्यवस्था मे सुधार नहीं हुआ है।
निजी प्रैक्टिस का प्रावधान नहीं
सीएचएमओ डॉ.एसके शर्मा के अनुसार सरकारी डॉक्टरो को निजी क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस करने का कोई प्रावधान नही है। चिकित्सको का निजी क्लीनिक मे प्रैक्टिस करना पुर्णत: गलत है। सबंधित चिकित्सक अपने घर मे मरीजो का इलाज कर सकते है। निर्देशो को पालन नही करने की स्थिति मे प्रावधानों के तहत कार्रवाही होगी।
युवक कांग्रेस की चेतावनी का असर
बीते दिनों जिले मे लचर स्वास्थ्य सेवा व सुविधा के विरोध मे उग्र प्रदर्शन किया गया था। जहां उन्होने जिला अस्पताल मे पदस्थ चिकित्सको की शहर मे संचालित निजी डिस्पेंसरी को बंद करने सहित 10 सुत्रीय मांग पत्र सौंप कार्रवाही की मांग की थी। 15 दिनेां मे कार्रवाही न होने पर उग्र अंादोलन की चेतावनी दी गई थी। चिकित्सको को डिस्पेंसरी बंद करने नोटिस जारी होना युवक कांग्रेस के आंदोलन से जोडकर देखा जा रहा है।
जिला अस्पताल मे पदस्थ सभी चिकित्सको कोनेाटिस जारी कर निजी डिस्पेंसरी को बंद करने के निर्देश दिए गए है। निर्देश दिए गए है। निर्देशो का पालन नही करने की स्थिति मे प्रावधानों के तहत कार्रवाही होगी।
- डॉ. एसके शर्मा ्र सीएचएमओ -बेमेतरा