पीएम मोदी का ट्विटर संभालने वाली चौथी महिला ने कहा, जल योद्धा बनें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट संभालने वाली कल्पना रमेश ने जल संरक्षण पर एक शक्तिशाली संदेश लिखा

Update: 2020-03-08 23:14 GMT

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट संभालने वाली कल्पना रमेश ने जल संरक्षण पर एक शक्तिशाली संदेश लिखा। इस संदेश में उन्होंने लोगों से जल योद्धा बनने की अपील की। प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट किया, "योद्धा बनें लेकिन अलग तरह के! जल योद्धा बनें। क्या आपने कभी पानी की कमी के बारे में सोचा है, हम सब सामूहिक रूप से अपने बच्चों के भविष्य के लिए पानी को सुरक्षित करने का काम कर सकते हैं।"

To be a water warrior, all it takes is to care for our children's future. To give them water security .

Let's save rainwater. Reduce water use. Spread the word to everyone around. Be the change agent to build rainwater structures. - @kalpana_designs #SheInspiresUs https://t.co/eLiX526xID

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2020

कल्पना रमेश हैदराबाद स्थित वास्तुकार हैं, जो वर्षा जल संचयन के माध्यम से आवासीय अपार्टमेंट, कार्यालयों और ब्लॉकों में जल संरक्षण का मुद्दा उठाती रहती हैं।

सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ हुमा एंडेवर (एसएएचई) की वॉलंटियर कल्पना को 'गो ग्रीन वॉटर चैंपियन' भी कहा जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि "एक छोटा सा प्रयास बड़ा प्रभाव ला सकता है, पानी एक अमूल्य विरासत है जिससे हम आने वाली पीढ़ियों को वंचित नहीं करना चाहते। पानी बचाने के लिए हम वर्षा के पानी को रोकने, झीलों को बचाने के साथ-साथ, जिम्मेदारी पूर्वक लोगों में इसके प्रति जागरूकता पैदा कर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं को समर्पित किया है, जिसे आज महिलाएं संभाल रही हैं।

रविवार को कल्पना से पहले स्नेहा मोहनदॉस, मालविका अय्यर और आरिफा जान ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभाला था।

Full Views

Tags:    

Similar News