बांग्लादेश में कोरोना वायरस के पहले तीन मामले सामने आये
बंगलादेश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण के पहले तीन मामले सामने आये
By : एजेंसी
Update: 2020-03-08 18:19 GMT
ढाका। बंगलादेश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण के पहले तीन मामले सामने आये हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत देश के इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, रोग नियंत्रण एवं अनुसंधान की प्रमुख प्रोफेसर मीरजादी सबरीना फ्लोरा ने बताया कि रविवार को एक ही परिवार के दो पुरुषों और एक महिला में कोरोना की जांच का परिणाम पॉजिटिव आया है।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से दो इटली से लौटे हैं जबकि एक अन्य ढाका में उनके परिवार का सदस्य है।
सुश्री फ्लोरा ने बताया कि इन तीन लोगों को वर्तमान में ढाका के एक अस्पताल में अलग रखा गया है। उन सभी की हालत स्थिर है।
उन्होंने बताया कि तीन और लोग की जांच के नतीजे इस सप्ताह आने वाले हैं। उन्हें पहले ही अलग रख दिया गया है।