भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का पहला पोस्टर आज होगा जारी

 फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' का पहला पोस्टर आज जारी होगा

Update: 2017-09-21 13:07 GMT

मुंबई।  फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' का पहला पोस्टर आज जारी होगा। फिल्म में रानी पद्मा की भूमिका में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं।

दीपिका ने ट्विटर पर बुधवार को कहा, "रानी पद्मावती पधार रही हैं.. कल सूर्योदय के साथ।" कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पहला अंश यानी फिल्म का लोगो जारी किया था।

फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। फिल्म में शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं, जो राजा रावल रत्न सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

Full View

 

Tags:    

Similar News