अलवर के जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बेस्ट इलैक्ट्रोल प्रेक्टिस अवॉर्ड 2019 के लिए राजस्थान के अलवर के जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह का चयन किया गया है

Update: 2020-01-24 01:20 GMT

अलवर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बेस्ट इलैक्ट्रोल प्रेक्टिस अवॉर्ड 2019 के लिए राजस्थान के अलवर के जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह का चयन किया गया है।

श्री सिंह को यह अवॉर्ड राष्ट्रीय स्तर पर 25 जनवरी को 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। श्री सिंह द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान अलवर जिले में मतदाता जागरूकता के लिए विशिष्ट नवाचार करके मोबाइल एप्लीकेशन का निर्माण कराया था। इस एप्लीकेशन को जिले के एक लाख 47 हजार लोगों द्वारा डाउनलोड करके उपयोग में लाया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मोबाइल एप्लीकेशन के फीचर मॉकपोल को तीनव लाख 67 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया जिसमें मतदान दिवस पर पूरी मतदान प्रक्रिया के साथ ईवीएम वीवीपेट का उपयोग दर्शाया गया है। इस विशिष्ट नवाचार के लिए जिला कलक्टर को सम्मानित किया जा रहा हैं। इस अवॉर्ड के लिए राजस्थान से केवल इन्द्रजीत सिंह का ही चयन किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News