कंपनी कर में कटौती से बाजार को मिला बल, अगले सप्ताह भी दिख सकता असर

सरकार द्वारा कंपनी कर में की गयी कटौती के बल पर बीते सप्ताह शेयर बाजार को आखिर में बल मिला और इसके बल पर शेयर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहा।

Update: 2019-09-22 16:49 GMT

मुंबई ।  सरकार द्वारा कंपनी कर में की गयी कटौती के बल पर बीते सप्ताह शेयर बाजार को आखिर में बल मिला और इसके बल पर शेयर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहा। अगले सप्ताह भी शेयर बाजार में तेजी रहने की उम्मीद जतायी जा रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 1.7 प्रतिशत अर्थात 629.63 अंक बढ़कर 38014.62 अंक पर रहा। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.8 प्रतिशत अर्थात 198.3 अंक बढ़कर 11274.2 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली कंपनियों में अधिक लिवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 3.3 प्रतिशत बढ़कर 14120.07 अंक रहा। बीएसई का स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत बढ़कर 13204.25 अंक पर रहा।

शुक्रवार को सरकार ने कंपनी कर में भारी कटौती करने का ऐलान किया जिससे राजकोष पर 1.45 लाख करोड़ रुपये के भार पड़ने का अनुमान जताया गया है। कंपनी कर में कटौती के बाद शेयर बाजार में जबदरस्त उछाल देखा गया था और अगले सप्ताह भी इसका असर दिखत सकता है। इसके साथ ही अगले सप्ताह बाजार को प्रभावित करने वाले कारकों में जीएसटी परिषद द्वारा लिये गये निर्णय भी शामिल है।

अगले सप्ताह चालू महीने के विकल्प एवं वायदा कारोबार का निपटना होना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर जहां उनके कई प्रमुख कार्यक्रम है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों से मिलना भी शामिल है। बाजार पर इसका भी असर दिख सकता है। अगले सप्ताह घरेलू कारकों के साथ ही वैश्विक कारक भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।

Full View

Tags:    

Similar News