कार ने चार लोगों को लिया चपेट में, बच्ची समेत दो की मौत

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से एक बालिका सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत

Update: 2019-09-13 18:37 GMT

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से एक बालिका सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक रामगांव क्षेत्र में सोहरवा ग्राम के पास तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर पैदल जा रहे चार राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में एक बच्ची समेते दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद हडबडाहट में भागने की कोशिश में बेकाबू कार बिजली के खम्भे से टकरा गई।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
 

Full View

Tags:    

Similar News