स्मृति स्थल पहुंचा अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर स्मृति स्थल पहुंच चुका है
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2018-08-17 16:30 GMT
नयी दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर स्मृति स्थल पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की पूरी तैयारियां हो चुकी है।
तिरंगे में लिपते भारत रत्न अटल को देश और विदेश से आए नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अटल जी को भावुक श्रद्धांजलि दी। भूटान नरेश ने पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के विदेश मंत्रियों ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री के साथ-साथ राष्ट्रपति ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। तीनों सेनाओं के प्रमुख ने पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।