नदी में डूबे दो बच्चों के शव बरामद

बिहार में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में गरखे नदी में कल डूबे दो बच्चों के शव आज बरामद कर लिये गये।;

Update: 2019-09-06 10:30 GMT

लखीसराय । बिहार में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में गरखे नदी में कल डूबे दो बच्चों के शव आज बरामद कर लिये गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इसी थाना क्षेत्र के निस्ता गांव के महादेव कुमार और सुरुचि कुमारी निकट के गरखे नदी में स्नान करने गये थे। नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण दोनों तेज धारा में बह गये थे।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों की लगातार जारी तलाश के बाद आज दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया।

Full View

Tags:    

Similar News