केंद्र में भाजपा सरकार आने पर बाहर होगा एक-एक घुसपैठिया: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना 'वोट बैंक' बनाने का आरोप

Update: 2018-10-10 13:04 GMT

ग्वालियर।  भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना 'वोट बैंक' बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2019 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर सभी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।

Live: Shri @AmitShah at Yuva Sammelan at Gwalior, MP. @BJP4MP #AmitShahInMP https://t.co/l7UwZcmhlE

— BJP (@BJP4India) October 9, 2018


 

अमित शाह कल देर शाम यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा समेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ऐसा कोई गरीब का घर नहीं होगा, जिसमें चूल्हा ना हो। हर गरीब के लिए शौचालय होगा।

घुसपैठिये देश से बाहर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले घुसपैठियों को कांग्रेस से लेकर ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार वोट बैंक समझती थी। घुसपैठियों के मुद्दे पर संसद में भी इन सरकार के नुमांइंदों ने रोना रोया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसाम में एनआरसी के बाद घुसपैठियों को पहचान कर बाहर करने का रास्ता मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि 2019 में पीएम  मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आने पर सभी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पार्टी में स्वयं में लोकतंत्र नहीं है, ऐसी पार्टी देश में लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकती है, वह देश का विकास नहीं कर सकती, वह तो केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगी रहती है।

मध्यप्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 14 साल और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के साढे चार साल का कार्यकाल पिछली सरकारों के कार्यकाल पर भारी है। इन सरकारों से विकास की गति बढी है। गांवों में 24 घंटे बिजली, गरीबों को गैस चूल्हा, आवासहीनों को मकान देने की योजनाओं पर अमल हुआ है। 

उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया, उसके बाद 1977 में हुए चुनाव में युवाओं ने बड़ा परिवर्तन कर लोकतंत्र को मजबूत करने का जनादेश दिया। उन्होंने भाजपा की अन्य दलों से तुलना करते हुए कहा कि भाजपा में लोकतंत्र जिंदा है, अन्य दलों में परिवार के सदस्य सर्वेसर्वा हैं। 

अमित शाह कार्यक्रम के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी के निवास स्थान पर पहुंचे। इसके साथ ही राजमाता विजयराजे सिंधिया की छतरी व रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

Full View

Tags:    

Similar News