स्पाइसजेट का मुनाफा 24.50 प्रतिशत घटा
स्पाइसजेट लिमिटेड का नोटबंदी के कारण यात्रियों की संख्या में आयी कमी तथा ईंधन की कीमतें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24.50 प्रतिशत गिरकर 181.14 करोड़ रुपये पर आ गया।
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-02-14 18:23 GMT
नयी दिल्ली। किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट लिमिटेड का नोटबंदी के कारण यात्रियों की संख्या में आयी कमी तथा ईंधन की कीमतें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24.50 प्रतिशत गिरकर 181.14 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह राशि 239.94 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने आज यहां निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय परिणाम में कहा कि दिसंबर में समाप्त इस तिमाही में हालांकि उसके कारोबार में बढोतरी हुयी है और लगातार आठवीं तिमाही में एयरलाइन मुनाफा कमाने में सफल रही है।तीसरी तिमाही में उसने 1642.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो वर्ष 2015-16 की इसी तिमाही में यह 1459.95 करोड़ रुपये रहा था।