आतंकवादियों ने शोपियां में एनसी कार्यकर्ता को मारी गोली
आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में नेशनल कांफ्रेंस के (एनसी) एक कार्यकर्ता को सोमवार को गोली मार दी
By : एजेंसी
Update: 2019-05-13 23:54 GMT
श्रीनगर। आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में नेशनल कांफ्रेंस के (एनसी) एक कार्यकर्ता को सोमवार को गोली मार दी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने एनसी कार्यकर्ता सजाद अहमद पर चित्रगाम कलां गांव में सोमवार शाम गोलीबारी की।
पुलिस के एक सूत्र ने कहा, "उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है।"