जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने की एसपीओ की हत्या

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आज आतंकवादियों ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी

Update: 2018-08-22 10:55 GMT

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आज आतंकवादियों ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी। एसपीओ फयाज अहमद की जाजरीपोरा गांव में गोली मारकर हत्या की गई। 

पुलिस ने कहा,"उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।" 

एसपीओ आतंकवादियों से मुकाबले के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल थे।

Full View

Tags:    

Similar News