जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने किया सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला

 जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया

Update: 2018-04-27 11:00 GMT

श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

#JammuAndKashmir: Terrorists fired towards joint camp of Army & CRPF in Pulwama's Tahab using a UBGL (Under Barrel Grenade Launcher), during early morning hours. The grenade exploded near the fenced boundary, no injuries reported.

— ANI (@ANI) April 27, 2018


 

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के तहाब में एक अज्ञात स्थान से सुरक्षा बलों के शिविर की ओर राइफल ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया और शिविर के बाहर ही फट गया। 

इस हमले में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

 

Tags:    

Similar News