कुलगाम में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार और अन्य सामान बरामद किया हैं।

Update: 2020-06-01 13:48 GMT

श्रीनगर।  दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार और अन्य सामान बरामद किया हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पता चला कि कुपवाडा के अखाल-मलवान जंगलों में आतंकवादी छिपे हुए हैं। पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने रविवार को संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान कुलगाम के अखाल-मलवान जंगल के इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफाेड़ किया गया। आतंकवादियों के ठिकाने से एके राइफल्स की एक मैगजीन, 30 राउंड गोलियां, एक गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि देवसार पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आतंकवादियों के ठिकाने से संबंधित मामले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

Full View

Tags:    

Similar News