तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के आसार
तेलंगाना के आदिलाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली कड़कने, तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) और आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं
हैदराबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली कड़कने, तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) और आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
मौसम केंद्र ने सोमवार अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ आंधी-तूफान आने के भी आसार हैं। कुछ स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने अनुमान है।
राज्य भर में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने का अनुमान नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान महबूबनगर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नलगोंडा और पाटनचेरू में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।