समस्तीपुर में वज्रपात से किशोर की मृत्यु

बिहार में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बुजुर्गद्वार गांव में आज वज्रपात की घटना में 15 वर्षीय एक किशोर की मृत्यु हो गयी

Update: 2019-09-13 18:19 GMT

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बुजुर्गद्वार गांव में आज वज्रपात की घटना में 15 वर्षीय एक किशोर की मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने कहा कि जिले के बुजुर्गद्वार गांव निवासी फेकन सहनी का पुत्र राजा सहनी खेत से अपने घर जा रहा था तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गया। इस घटना में राजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News