एससीईआर कार्यशाला में शामिल हुए महासमुंद के शिक्षक
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के तत्वावधान में एवम् अंतरास्ट्रीय एसेसमेंट संस्थान एसीईआर ऑस्ट्रेलियन काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च
महासमुंद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के तत्वावधान में एवम् अंतरास्ट्रीय एसेसमेंट संस्थान एसीईआर ऑस्ट्रेलियन काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च के सहयोग से होटल व्हिस्लिंग वुड रायपुर में 3 से 7 अक्टूबर तक आइटम आईटिंग, प्रश्न पत्र लेखन कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यशाला में महासमुंद जिले से सतीश कुमार पांडे, डाइट से आशीष कुमार साहू विज्ञान विरेंद्र कर गणित,संतोष जल छत्री पर्यावरण अध्ययन, उषा शर्मा हिंदी, विजय शर्मा सामाजिक विज्ञान, राजू साहू ने अंग्रेजी विषय में सम्मिलित होकर कार्यशाला में सहभागिता दी।
कार्यशाला मुख्यत सुदृढ़ आंकलन प्रणाली कैसे विकसित की जाए पर थी। प्रथम 3 दिवस राज्य भर से आए 150 प्रतिभागियों की अवधारणात्मक समझ बनाई गई। जिनमे आंकलन और मूल्यांकन को सूक्ष्मता से समझाया गया।