तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की हिरासत 4 जनवरी, 2024 तक बढ़ी

एक प्रधान सत्र न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धनशोधन मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिलबालाजी की न्यायिक हिरासत 04जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी है

Update: 2023-12-17 10:20 GMT

चेन्नई। एक प्रधान सत्र न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धनशोधन मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिलबालाजी की न्यायिक हिरासत 04जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि बिना किसी विभाग के तमिलनाडु के मंत्री को उनकी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर पुझल केंद्रीय कारागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सत्र न्यायाधीश सुश्री एस अली के समक्ष पेश किया गया।

श्री सेंथिलबालाजी के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद न्यायाधीश ने 13वीं बार उनकी न्यायिक हिरासत 04 जनवरी 2014 तक बढ़ा दी।

श्री बालाजी को 14 जून को चेन्नई में उनके आवास और उनसे जुड़े स्थानों पर 17 घंटे की लंबी छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह बिना किसी विभाग के मंत्री बने हुए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News