कोटा में बच्चों की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

राजस्थान के कोटा में नवजात बच्चों की मौत का मामला बुधवार को उच्चतम न्यायालय पहुंच गया।

Update: 2020-01-22 16:23 GMT

नयी दिल्ली। राजस्थान के कोटा में नवजात बच्चों की मौत का मामला बुधवार को उच्चतम न्यायालय पहुंच गया।

डॉक्टर के के अग्रवाल और समाजसेवी बी मिश्रा ने नवजात बच्चों की मौत के मामले को लेकर याचिका दाखिल की है।

याचिका में मांग की गई है कि उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में राजस्थान में नवजात बच्चों की मौत की जांच कराई जाए।

गौरतलब है कि गत सात जनवरी तक कोटा के जे के लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा 113 के पार पहुंच गया था।
 

Full View

Tags:    

Similar News