बहुविवाह मामले में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और प्रतिवादियों को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने आज बहुविवाह, निकाह हलाला और निकाह मिस्यार मामले में सुनवाई करते हुए केन्द्र सरकार तथा अन्य प्रतिवादियों काे नोटिस जारी करने के बाद मामले को पांच न्यायाधीशों की खंडपीठ को भेज दिया
By : एजेंसी
Update: 2018-03-26 14:28 GMT
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आज बहुविवाह, निकाह हलाला,निकाह मुतअ, और निकाह मिस्यार मामले में सुनवाई करते हुए केन्द्र सरकार तथा अन्य प्रतिवादियों काे नोटिस जारी करने के बाद मामले को पांच न्यायाधीशों की खंडपीठ को भेज दिया।
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई में न्यायाधीश ए एम खानविलकर अौर न्यायाधीश डीवाई चन्द्रचूड की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद कानून एवं न्याय मंत्रालय और महिला तथा बाल विकास मंत्रालय को भी नोटिस जारी किए।
उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं दायर करने वालों में सामिना, माेहसिन नफीसा और भारतीय जनता पार्टी ने नेता अश्विनी उपाध्याय शामिल हैं।