दलित समाज का दमन BJP और RSS के डीएनए में: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) पर तीखा हमला किया

Update: 2018-04-02 14:11 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) पर तीखा हमला करते हुए आज कहा दलित समाज का दमन करके उसे सबसे निचले पायदान पर रखना उनके डीएनए का हिस्सा है।

 गांधी ने ट्वीट किया “ दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना आएसएस तथा भाजपा के डीएनए में है। इस सोच को जो भी चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं।”

दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना RSS/BJP के DNA में है। जो इस सोच को चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं।

हजारों दलित भाई-बहन आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की माँग कर रहे हैं।

हम उनको सलाम करते हैं।#BharatBandh

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 2, 2018


 

कांग्रेस अध्यक्ष ने एसएसी/एसटी कानून पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

उन्होंन कहा “हजारों दलित भाई-बहन आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की माँग कर रहे हैं। हम उनको सलाम करते हैं।”

इस बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता मलिकार्जुन खडगे और जनजातीय मामलों के पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा झाबुआ से पार्टी के सांसद कांतिलाल भूरिया ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथा संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार से मुलाकात की और न्यायालय के इस फैसले के कारण उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

Full View

 

Tags:    

Similar News