केजरीवाल के विरुद्ध मानहानि मामले में जारी सम्मन पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध जारी सम्मन पर आज रोक लगा दी

Update: 2019-12-10 13:26 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध जारी सम्मन पर आज रोक लगा दी। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को भी एक नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई 31 जनवरी के लिए मुकर्रर कर दी।

यह मामला विकास सांकृत्यायन की मानहानि से जुड़ी शिकायत से संबंधित है, जिसमें दावा किया गया है कि छह मई, 2018 को 'बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2' नामक शीर्षक वाले यूट्यूब वीडियो को सर्कुलेट किया गया, 'जिसमें कई फर्जी और अपमानजनक आरोप लगाए गए थे।'

सांकृत्यायन ने कहा कि केजरीवाल ने वीडियो की सत्यता को जांचे बगैर अपने ट्विटर खाते से इसे रिट्वीट किया।

Full View

Tags:    

Similar News