छात्रों का पढ़ाई के साथ कम्प्यूटर में भी रुचि 

श्रीराम कंप्यूटर एजुकेशन राजिम द्वारा प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत छात्रों को 15 दिवसीय नि:शुल्क बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है

Update: 2019-08-19 16:54 GMT

राजिम। श्रीराम कंप्यूटर एजुकेशन राजिम द्वारा प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत छात्रों को 15 दिवसीय नि:शुल्क बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 14 से 50 वर्ष तक के कोई भी व्यक्ति प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। अभी तक जो छात्र प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं उन सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त प्रमाण पत्र पं. राम विशाल पांडे बालक हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य जेसाहू के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ कम्प्यूटर शिक्षा भी आवश्यक है। आज हर जगह कम्प्यूटर की आवश्यकता है।

श्रीराम कम्प्यूटर एजुकेशन राजिम के संचालक तुलाराम साहू ने कहा कि बालक हायर सेकेंडरी स्कूल राजिम के छात्र हर क्षेत्र में आग्रणी है। यहां के छात्र विद्यालय समय के अतिरिक्त समय निकालकर प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं।

कार्यक्रम में हरिशंकर सिन्हा, विद्यालय के शिक्षक आरके यादव, बीएल धु्रव, एमके चंदन, आरएन तिवारी, एसआर साहू, महाडिक मैडम, सेवन यादव, राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। 

Full View

Tags:    

Similar News