महिला व बच्चों के अपराधों में कानून का सख्ती से पालन हो : जैन
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारियों को महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कानून का कड़ाई से पालन करने को कहा
By : एजेंसी
Update: 2017-08-09 18:20 GMT
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने आज सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारियों को महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कानून का कड़ाई से पालन करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्रीमती जैन ने आज यहां वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अति असन्तुलित लिंगानुपात वाले ग्रामीण, शहरी वार्डों को चिन्हित करके महीना अनुसार विशेष कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि राज्य के लिंगानुपात दर को और बेहतर बनाया जा सके।
वह जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारियों की विभागीय योजनाओं पर आयोजित समीक्षात्मक बैठक ले रहीं थी।
जिसमेंं विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, निदेशक रेणु एस फुलिया सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे।