सीएए विरोध के नाम पर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग

भाजपा के सदस्य आर के सिन्हा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की

Update: 2020-02-07 13:17 GMT

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य आर के सिन्हा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

 सिन्हा ने शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में यह मांग करते हुये कहा कि संसद के दोनों सदनों ने भारी बहुमत से इस कानून को पारित किया लेेकिन कई स्थानों पर इसका विरोध किया गया। शांति पूवर्क विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है। शांति पूवर्क विरोध किया जाना चाहिए लेकिन इसके आड़ में जगह जगह राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हो रही है और इस दौरान देश को तोड़ने की बात कही गयी। इसेस अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गयी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारेबाजी और देश को तोड़ने की बात करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सिन्हा की बात का सत्तापक्ष के कई सदस्यों ने भी समर्थन किया।

 

Full View

Tags:    

Similar News