शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 89 अंक ऊपर 

देश के शेयर बाजारों में आज तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 89.32 अंकों की तेजी के साथ 36,725.42 पर और निफ्टी 5.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,058.20 पर बंद हुआ

Update: 2019-03-07 18:44 GMT

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में आज तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 89.32 अंकों की तेजी के साथ 36,725.42 पर और निफ्टी 5.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,058.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 107.92 अंकों की तेजी के साथ 36,744.02 पर खुला और 89.32 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 36,725.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,830.25 के ऊपरी स्तर और 36,590.88 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। लार्सन एंड टर्बो (2.76 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.77 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.71 फीसदी), आईटीसी (1.61 फीसदी) और पॉवर ग्रिड (1.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - कोल इंडिया (3.09 फीसदी), सनफार्मा (1.97 फीसदी), एनटीपीसी (1.68 फीसदी), ओएनजीसी (1.58 फीसदी) और यस बैंक (1.47 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 50.35 अंकों की गिरावट के साथ 14,815.84 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 16.46 अंकों की गिरावट के साथ 14,540.21 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.95 अंकों की तेजी के साथ 11,077.95 पर खुला और 5.20 अंकों या 0.05 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 11,058.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,089.05 के ऊपरी और 11,027.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं (1.51 फीसदी), औद्योगिक (0.80 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.48 फीसदी), बैंकिंग (0.40 फीसदी) और दूर संचार (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के स्वास्थ्य सेवाएं (0.94 फीसदी), धातुएं (0.74 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी), तेल एवं गैस (0.67 फीसदी) और रियल्टी (0.58 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,558 शेयरों में तेजी और 1,432 में गिरावट रही।
 

Tags:    

Similar News