शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150 अंक गिरे
देश के शेयर बाजार बुधवार को बिकवाली के दबाव में रहे। सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150 अंक से अधिक नीचे खुले
By : एजेंसी
Update: 2020-04-01 10:17 GMT
मुंबई। देश के शेयर बाजार बुधवार को बिकवाली के दबाव में रहे। सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150 अंक से अधिक नीचे खुले।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स कल के बंद 29468.49 की तुलना में 29505.33 अंक पर नीचा खुला और बिकवाली के दबाव में आ गया और फिलहाल 28931.31 अंक पर 537.15 अंक नीचे है।
निफ्टी 8435.25 अंक पर 162.50 अंक नीचे है।