कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

बिहार में कटिहार जिले के पोठिया पुलिस आउट पोस्ट के थाना प्रभारी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया

Update: 2019-09-26 14:00 GMT

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के पोठिया पुलिस आउट पोस्ट के थाना प्रभारी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पोठिया थाना प्रभारी दीप नारायण यादव पर शराबबंदी उल्लंघन के मामले में एक व्यक्ति को पैसा लेकर छोड़ देने का आरोप था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी :सदर: अनिल कुमार को जांच करने का आदेश दिया था।

सूत्रों ने बताया कि जांच में थाना प्रभारी के खिलाफ आरोप सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना प्रभारी दीप नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच कराने के आदेश दिए हैं।

Full View

 

Tags:    

Similar News