तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, जारी किया क्राइम बुलेटिन

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा है

Update: 2025-02-06 11:05 GMT

पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा है।

आरजेडी नेता ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट कर इसे क्राइम बुलेटिन बताया, जिसमें दिनभर की आपराधिक घटनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अपराध से बिहार कितना त्रस्त है। हर जिले में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अपराधियों का राज है और सरकार मौन है। लेकिन, अब और नहीं सहेगा बिहार, नीतीश-बीजेपी सरकार के चौपट राज को खत्म करने के लिए है तैयार।

Full View

Tags:    

Similar News