शिंदे की वजह से एक बार फिर टली महायुति की बैठक
महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की बैठक टल गई है क्योंकि इस बैठक में शिंदे शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत खराब हो गई है। जिस वजह से आज की सभी मीटिंग रद्द कर दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उनके गले में संक्रमण बताया जा रहा है
By : देशबन्धु
Update: 2024-12-02 15:25 GMT
मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की बैठक टल गई है क्योंकि इस बैठक में शिंदे शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत खराब हो गई है। जिस वजह से आज की सभी मीटिंग रद्द कर दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उनके गले में संक्रमण बताया जा रहा है।
बता दें इससे पहले भी शिंदे की वजह से कई मीटिंग रद्द हो चुकी है। जिसकी वजह से लगातार सीएम फेस को लेकर फैसला अटक रहा है। ऐसे में सवाल ये उठ रहे है कि क्या वाकई में उनकी तबीयत खराब हुई है या फिर वो नाराज़ है।